नीचे लिखे वाक्य पढ़ो- • मैं बस में बैठकर स्कूल जाती हूँ। • ख्वाजा सरा का बस चलता तो वे बीरबल को निकाल देते। • बस! अब रुक जाओ। • बस दो दिन की तो बात है। मैं आ जाऊँगी। ऊपर लिखे वाक्यों में बस शब्द के अर्थ अलग-अलग हैं। अब इसी तरह चल शब्द से वाक्य बनाओ। (संकेत चल, चल-चल, चला, चलें, चलना, चलती, चलो)