प्र1.
क्या होता है जब कोई अपारदर्शी वस्तु प्रकाश-पथ को अवरुद्ध कर देती है?
उत्तर
प्रकाश रुक जाता है और वस्तु के पीछे पर्दे पर छाया बन जाती है।
छाया वस्तुत: पर्दे का वह भाग है जहाँ कोई प्रकाश नहीं पहुँचता। उसके चारों ओर पर्दा प्रकाशित रहता है, क्योंकि वहाँ स्रोत से आने वाली सीधी किरणें बिना रुके पहुँच जाती हैं।
संकेत: छाया में वस्तु की केवल बाहरी आकृति बनती है — न उसका रंग और न ही उसका कोई विवरण।