घर पर पूछिए या कोई पंचांग अथवा दीवार का कैलेंडर (तिथिपत्र) देखिए। हर कैलेंडर में वर्ष अलग-अलग दिन से आरंभ होता है।
| कैलेंडर (तिथिपत्र) | वर्ष का आरंभ | अंग्रेज़ी माह के अनुसार |
|---|---|---|
| हिंदू (विक्रम संवत) | चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा, उगादि) | मार्च या अप्रैल |
| इस्लामी (हिजरी) | 1 मुहर्रम | हर वर्ष लगभग 11 दिन पहले खिसक जाता है |
| सिख (नानकशाही) | 1 चेत | 14 मार्च |
| तमिल | पुत्ताण्डु, 1 चित्तिरै | 14 अप्रैल |
| बंगाली | पहला बैशाख | 14 या 15 अप्रैल |