यह आपके अपने घर का प्रश्न है। इसका उत्तर हर बच्चे का अलग होगा।
कैसे बताएँ —
- घर के बड़ों से पुराना एलबम माँगकर देखिए।
- पूछिए कि यह फोटो किसकी है और कब की है।
- देखिए कि फोटो रंगीन है या काली-सफेद।
- फिर तीन-चार वाक्यों में कक्षा को बताइए।
नमूना उत्तर: हमारे घर की सबसे पुरानी फोटो मेरे दादा जी की है। यह फोटो काली-सफेद है। इसमें दादा जी बहुत दुबले-पतले और जवान दिखते हैं। माँ कहती हैं कि यह उनकी शादी के समय की फोटो है। यह फोटो अब भी बैठक की दीवार पर टँगी है।