प्रत्येक ग्राहक को 97 नारियल प्राप्त हुए।
पहले आकलन कीजिए। 6 × 100 = 600, और 600, 582 से अधिक है। अत: हर ग्राहक को 100 से थोड़ा कम नारियल मिलेंगे। अब भाग देकर देखिए कि उत्तर आकलन से मेल खाता है या नहीं।
सूसी की विधि — 6 के छोटे-छोटे समूह घटाइए। वह बार-बार 120 नारियल (यानी 6 × 20) घटाती है।
−120 → 462
−120 → 342
−120 → 222
−120 → 102
−60 → 42
−42 → 00
20 + 20 + 20 + 20 + 10 + 7 = 97
सुनिथा की विधि — एक बड़ा समूह घटाइए। उसे तुरंत दिखता है कि 6 × 90 = 540।
−540 → 42
−42 → 00
90 + 7 = 97
उत्तर: प्रत्येक ग्राहक को 97 नारियल।