गणित प्रकाश अध्याय 7 पाठ्य प्रश्न

अद्यतन2026-09-05

प्र1.
उन सभी भिन्नों को लिखिए जिन्हें आपने पहले संख्या रेखा पर अंकित किया था। आइए, अब इन भिन्नों को दो समूहों में वर्गीकृत करें— 1 इकाई से छोटी लंबाई तथा 1 इकाई से बड़ी लंबाई।
उत्तर

पृष्ठ 159 और 160 की सभी भिन्नों को छाँटिए।

1 इकाई से छोटी लंबाई1 इकाई से बड़ी लंबाई
1/2, 2/3, 2/5, 4/5, 1/10, 3/10, 3/83/2, 6/5, 7/5, 8/5, 9/5

पुस्तक की सभी नीली रेखाएँ पहले स्तंभ में और सभी काली रेखाएँ दूसरे स्तंभ में आती हैं।

प्र2.
क्या आपने ध्यान दिया कि 1 इकाई से बड़ी भिन्नों में कुछ बातें समान हैं?
उत्तर

हाँ — प्रत्येक भिन्न की दोनों संख्याओं को देखिए।

  • 1 इकाई से छोटी → अंश, हर से छोटा (25, 38)।
  • 1 इकाई से बड़ी → अंश, हर से बड़ा (75, 32)।
  • ठीक 1 → अंश और हर बराबर (55, 88)।
क्यों: एक पूरी इकाई बनाने में 5 पाँचवें भाग लगते हैं। अत: 75 का अर्थ है 5 पाँचवें भाग (एक पूरा) और 2 पाँचवें भाग अधिक — जो निश्चित रूप से 1 से बड़ा है।
क्या यह उपयोगी रहा? त्रुटि बताएँ