यह आपके अपने अनुभव का प्रश्न है। उत्तर लिखते समय तीन बातें अवश्य आनी चाहिए — समस्या क्या थी, आपने क्या देखा और उस देखने से हल कैसे निकला।
अपना उत्तर लिखने के लिए ये संकेत मदद करेंगे:
- घर में कोई वस्तु खो जाना और आपका उसे किसी छोटे सुराग़ से ढूँढ़ लेना।
- साइकिल का बार-बार पंक्चर होना और आपका टायर में फँसा काँच खोज लेना।
- कक्षा में किसी साथी का चुपचाप उदास होना और आपका उसका कारण भाँप लेना।
- गणित के प्रश्न में सबकी उत्तर ग़लत आना और आपका यह पकड़ लेना कि प्रश्न में इकाई (किलो/ग्राम) बदली हुई थी।