परियोजना कैसे कीजिए: अपने परिवार अथवा मोहल्ले के दो-तीन बुजुर्गों से बात कीजिए। पूछिए कि वे जुगनू कहाँ और किन महीनों में देखते थे, क्या उनकी संख्या घटी है, और उस स्थान पर तब से क्या बदला — नई स्ट्रीट लाइट, मकान, पेड़ों की कटाई, कीटनाशकों का प्रयोग। उत्तर नोट कीजिए और फिर उन्हें एक छोटी कहानी में पिरो दीजिए।
जुगनुओं के लुप्त होने के सामान्यत: मिलने वाले कारण —
- प्रकाश-प्रदूषण — तेज स्ट्रीट लाइट और विज्ञापन-पट्टों के प्रकाश में जुगनू की अपनी चमक दब जाती है, जिससे नर-मादा एक-दूसरे को ढूँढ़ नहीं पाते।
- वनावरण एवं घास के मैदानों का घटना — जिन नम खेतों, झाड़ियों और पत्तों की तह में इनके डिंभक पलते हैं, वे मकानों और सड़कों के लिए साफ कर दिए गए।
- कीटनाशकों का प्रयोग — इनसे जुगनू भी मरते हैं और वे घोंघे व छोटे कीट भी, जो इनके डिंभकों का भोजन हैं।
- अत्यधिक पर्यटन तथा शोर और आस-पास के तालाबों व नालों का सूख जाना।