अनुमान: फूला हुआ गुब्बारा छोटा होता जाएगा और बिना फूला गुब्बारा फूलता जाएगा, जब तक दोनों का आमाप लगभग समान न हो जाए।
यह अनुमान लगाने का आधार वही नियम है जो हमें पहले से ज्ञात है — वायु उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर जाती है। फूले हुए गुब्बारे में वायु का दाब नलिका के दूसरे सिरे पर लगे ढीले गुब्बारे से अधिक है। जैसे ही मुँह से अँगुलियाँ हटाई जाएँगी, नलिका दोनों के बीच मार्ग बन जाएगी, अत: वायु फूले हुए गुब्बारे से बिना फूले गुब्बारे की ओर जानी चाहिए।