प्र1.
डाक पेटी किस काम आती है? वह किस रंग की होती है?
उत्तर
डाक पेटी एक लाल रंग की पेटी होती है। इसका प्रयोग भेजी जाने वाली चिट्ठियों का संग्रह करने के लिए किया जाता है।
जब हमें किसी को चिट्ठी भेजनी होती है, तो हम उस पर सही पता लिखकर चिट्ठी डाक पेटी में डाल देते हैं।
क्यों लाल रंग: लाल रंग दूर से ही दिखाई दे जाता है। इससे चिट्ठी डालने वाले को डाक पेटी ढूँढ़ने में आसानी होती है।