प्र1.
अपने शिक्षक या किसी बड़े सदस्य के साथ डाकघर जाइए। वहाँ क्या-क्या काम किए जाते हैं, इसकी जानकारी एकत्रित कीजिए।
उत्तर
यह काम आपको स्वयं करना है। किसी बड़े के साथ ही जाइए।
जाने से पहले ये प्रश्न लिख लीजिए—
- यहाँ दिन भर में कितनी चिट्ठियाँ आती हैं?
- डाक टिकट कहाँ से मिलता है और उसका क्या दाम है?
- चिट्ठी को दूसरे नगर पहुँचने में कितने दिन लगते हैं?
- डाकिया भैया/बहना कितने घरों में चिट्ठी पहुँचाते हैं?
नमूना उत्तर (डाकघर में ये काम होते हैं):
- डाक पेटी से चिट्ठियाँ निकालकर यहाँ लाई जाती हैं।
- चिट्ठियों को पते के अनुसार अलग-अलग किया जाता है।
- चिट्ठियाँ पते पर लिखे नगरों के डाकघरों को भेजी जाती हैं।
- यहाँ डाक टिकट मिलते हैं।
- चिट्ठी और पार्सल भेजे और प्राप्त किए जाते हैं।
- डाकिया भैया/बहना यहीं से चिट्ठियाँ लेकर घर-घर पहुँचाने जाते हैं।
- आज स्पीड पोस्ट जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।
संकेत: डाकघर जाकर अपने घर का पिनकोड अवश्य पूछिए और उसे अपनी पुस्तिका में लिख लीजिए।