यह आपके अपने अनुभव का प्रश्न है। घर के पशु-पक्षियों को हम प्रायः कोई प्यारा-सा नाम दे देते हैं या उन्हें रिश्ते के नाम से बुलाते हैं।
नमूना उत्तर: हमारे घर में एक गाय है। हम उसे गौरी कहकर बुलाते हैं। दादी उसे ‘लछमी’ कहती हैं। हमारी गली में एक भूरा कुत्ता रहता है, उसे सब बच्चे मोती कहते हैं। छत पर रोज़ आने वाली गौरैया को मेरी छोटी बहन चिड़ी रानी कहती है। जब हम इन नामों से पुकारते हैं तो गौरी सिर उठाकर देखती है और मोती दुम हिलाने लगता है।