गणित प्रकाश अध्याय 10 पाठ्य प्रश्न

अद्यतन2026-09-05

प्र1.
अचिह्नित संख्या रेखा का उपयोग कर निम्नलिखित पदों को पूर्ण कीजिए— a. – 125 + (– 30) b. + 105 – (– 55) c. + 80 – (– 150) d. – 99 – (– 200)
उत्तर

अचिह्नित संख्या रेखा (UNL) पर केवल 0 अंकित होता है। प्रारंभिक संख्या को अनुमान से सही ओर रखिए, छलाँग बनाइए और उत्तर पढ़ लीजिए।

0 – 125 – 155 – 30 a. – 125 + (– 30) = – 155
– 125 से आरंभ कर 30 और पीछे छलाँग लगाइए — आप – 155 पर पहुँचते हैं।
0 – 55 + 105 + 160 b. + 105 – (– 55)= + 160
घटाव यह पूछता है कि – 55 से + 105 तक कितनी गति चाहिए: 55 कदम 0 तक और 105 कदम उसके आगे, कुल + 160।
a. – 125 + (– 30) = – 155
b. + 105 – (– 55) = 105 + 55 = + 160
c. + 80 – (– 150) = 80 + 150 = + 230  (– 150 से 0 तक 150, फिर 80 और)
d. – 99 – (– 200) = – 99 + 200 = + 101  (– 200 से – 99 तक 101 कदम)
संकेत: अचिह्नित संख्या रेखा में पैमाने की आवश्यकता नहीं। इसमें केवल यह दिखना चाहिए कि कौन-सी संख्या 0 के किस ओर है और कौन 0 से अधिक दूर है।
क्या यह उपयोगी रहा? त्रुटि बताएँ