गणित प्रकाश अध्याय 3 पाठ्य प्रश्न

अद्यतन2026-09-05

प्र1.
हम संख्याओं को 1, 2, 3, … से लिखना शुरू करते हैं। 1 अंक वाली 9 संख्याएँ हैं। 2 अंक, 3 अंक, 4 अंक और 5 अंकों वाली कुल कितनी संख्याएँ होगी ज्ञात कीजिए।
उत्तर

पहली से अंतिम ऐसी संख्या तक गिनिए:

प्रकारकिससे किस तकगणनाकितनी
1 अंक वाली1 – 99 − 1 + 19
2 अंकों वाली10 – 9999 − 10 + 190
3 अंकों वाली100 – 999999 − 100 + 1900
4 अंकों वाली1000 – 99999999 − 1000 + 19000
5 अंकों वाली10,000 – 99,99999,999 − 10,000 + 190,000
गिनती 9, 90, 900, 9000 … क्यों है: 3 अंकों की संख्या में पहला अंक 9 प्रकार से भरा जा सकता है (1 से 9, 0 नहीं) और शेष दो अंकों में से प्रत्येक 10 प्रकार से (0 से 9)। अत: 9 × 10 × 10 = 900। हर अतिरिक्त अंक गिनती को 10 गुना कर देता है।
क्या यह उपयोगी रहा? त्रुटि बताएँ