नियम — ‘भवान् / भवती’ का अर्थ ‘आप’ है, फिर भी संस्कृत व्याकरण में यह प्रथमपुरुष का शब्द माना जाता है। इसलिए इसके साथ ‘असि’ नहीं, अस्ति लगेगा।
| वचनम् | पुंलिङ्गम् | स्त्रीलिङ्गम् | क्रियापदम् | हिन्दी |
|---|---|---|---|---|
| एकवचनम् | भवान् | भवती | अस्ति / गच्छति | आप हैं / आप जाते हैं |
| द्विवचनम् | भवन्तौ | भवत्यौ | स्तः / गच्छतः | आप दोनों हैं / जाते हैं |
| बहुवचनम् | भवन्तः | भवत्यः | सन्ति / गच्छन्ति | आप सब हैं / जाते हैं |
उदाहरणानि — भवान् शिक्षकः अस्ति । (आप शिक्षक हैं।) भवती चिकित्सिका अस्ति । (आप चिकित्सिका हैं।) भवन्तः छात्राः सन्ति । (आप सब छात्र हैं।) भवती विद्यालयं गच्छति । (आप विद्यालय जाती हैं।)