प्र1.
जड़ों द्वारा ग्रहण किए जाने वाले जल और खनिज पौधे के सभी भागों में कैसे परिवहन करते हैं?
उत्तर
पतली नली जैसी संरचनाओं — दारु (जाइलम) — के द्वारा, जो जड़ों से आरंभ होकर तने, शाखाओं और पत्तियों तक निरंतर फैली रहती हैं।
जड़ों द्वारा अवशोषित जल और उसमें घुले खनिज इन नलियों में प्रवेश करके ऊपर की ओर परिवहन करते हैं और पत्तियों, फूलों तथा पौधे के अन्य सभी भागों तक पहुँचते हैं। क्रियाकलाप 10.7 में लाल स्याही की सहायता से यह गति दिखाई देती है।