प्र1.
एक सुंदर जादुई तालाब के मध्य में एक चमकीला गुलाबी कमल का फूल खिला हुआ है। इस तालाब में प्रत्येक दिन कमल की संख्या दोगुनी हो जाती है। 30 दिन के पश्चात संपूर्ण तालाब कमल के फूल से भर जाता है। वह कौन-सा दिन था जब तालाब आधा भरा हुआ था?
उत्तर
29वें दिन।
30वें दिन कमलों की संख्या = पूरा तालाब
प्रत्येक दिन संख्या दोगुनी होती है, अतः 30वाँ दिन = 2 × (29वाँ दिन)
29वाँ दिन = 30वें दिन का आधा = आधा तालाब
प्रत्येक दिन संख्या दोगुनी होती है, अतः 30वाँ दिन = 2 × (29वाँ दिन)
29वाँ दिन = 30वें दिन का आधा = आधा तालाब
ऐसा क्यों होता है: दोगुना होने का यह सबसे चौंकाने वाला तथ्य है और इसी कारण इसे पूरा एक पृष्ठ दिया गया है। 29 दिन बीत जाने पर तालाब केवल आधा भरा दिखता है — लगता है अभी बहुत समय शेष है। परंतु जो 29 दिन में बना, उसके बराबर अगला एक ही दिन जोड़ देता है। चरघातांकी वृद्धि बहुत समय तक दिखाई नहीं देती और फिर एक ही चरण में पूरी हो जाती है।
क्या आप जानते हैं? प्रश्न को उलट कर देखिए — तालाब चौथाई भरा किस दिन था? 28वें दिन। आठवाँ भाग? 27वें दिन। पीछे जाना आधा करना है, ठीक वैसे ही जैसे आगे जाना दोगुना करना।