हाँ। ऊपर वाला वलय चुंबक नीचे वाले से थोड़ा ऊपर हवा में तैरता रहता है और केवल लकड़ी की छड़ी उसमें से होकर गुजरती है।
पृथ्वी ऊपरी चुंबक को नीचे की ओर खींच रही है, अत: कोई वस्तु उसे ठीक उतने ही बल से ऊपर की ओर धकेल रही होगी, अन्यथा वह नीचे आ जाता। उसे कुछ भी स्पर्श नहीं कर रहा। ऊपर की ओर लगने वाला यह अपकर्षण आमने-सामने रखे समान ध्रुवों के बीच का चुंबकीय प्रतिकर्षण बल है, और वह अंतराल के आर-पार कार्य कर रहा है।