ये पर्वतों की चट्टानों से आते हैं।
पर्वतों में अपरदन के कारण चट्टानें धीरे-धीरे टूटती रहती हैं। इन पर्वतों से बहने वाली नदियाँ इन अपरदित टुकड़ों को अपने साथ बहा ले जाती हैं और बहते-बहते उन्हें और तोड़ती जाती हैं — पहले कंकड़, फिर पत्थर, फिर रेत — और उनकी वृहत मात्रा को मैदानों तक पहुँचा देती हैं। नदी या समुद्र के किनारे जो कंकड़ आप उठाते हैं वे लंबी यात्रा कर चुकी चट्टानों के छोटे, गोल अवशेष हैं।